Bihar Board Inter 1st Merit List 2024: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के जरिए बिहार इंटर एडमिशन सत्र 2024-26 के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी है। इसके अनुसार, बिहार बोर्ड ने इंटर एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। बिहार बोर्ड द्वारा इंटर एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के लिए तीन मेरिट लिस्ट जारी की जाती हैं, और जिस विद्यार्थी का नाम किसी भी मेरिट लिस्ट में आता है, उनका नामांकन उसी के अनुसार किया जाता है।
मैं आपको यह भी बताना चाहूंगा कि बिहार बोर्ड ने हाल ही में इंटर एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी की है। यदि आपने इसके तहत नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, तो कृपया जल्दी से इस मेरिट लिस्ट में अपने नाम की जांच करें। इस लिस्ट को कैसे चेक कर सकते हैं, इसकी पूरी जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है। इस मेरिट लिस्ट में अपने नाम की जांच करने और इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देख सकते है।
Table of Contents
Bihar Board Inter 1st Merit List 2024
जानकारी | विवरण |
बोर्ड का नाम | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति |
संगठन का नाम | ओएफएसएस |
प्रवेश के लिए कक्षा | इंटरमीडिएट (11वीं) |
शैक्षणिक वर्ष | (2024-2026) |
ओएफएसएस बिहार 11वीं प्रवेश आवेदन प्रारंभ तिथि | 17 मई 2024 (अस्थायी) |
ओएफएसएस बिहार 11वीं प्रवेश आवेदन की लास्ट डेट | 27 मई 2024 (अस्थायी) |
उपलब्ध स्ट्रीम | कला, वाणिज्य, विज्ञान |
मेरिट सूची के आधार पर | 10वीं कक्षा के अंक |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://www.ofssbihar.org/ |
Bihar Board Inter 1st Merit List 2024
बिहार बोर्ड द्वारा इंटर एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है, और आगे भी विभिन्न समयों पर अन्य मेरिट लिस्ट जारी की जाएंगी। जिन विद्यार्थियों ने इसके लिए आवेदन किया है, उन्हें अपना नाम इस मेरिट लिस्ट में देखना चाहिए। मेरिट लिस्ट में नामों का चयन मैट्रिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाता है। यदि आपका नाम पहली मेरिट लिस्ट में नहीं है, तो आपको दूसरी और तीसरी मेरिट लिस्ट में भी अपने नाम की जाँच करनी होगी। जिन विद्यार्थियों का नाम किसी भी मेरिट लिस्ट में नहीं आता है या जो किसी कारणवश नामांकन नहीं कर पाए हैं, वे सभी स्पॉट एडमिशन के जरिए इंटर में नामांकन कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड इंटर प्रथम मेरिट लिस्ट 2024 जारी करने वाली वेबसाइटें
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष, श्री आनंद किशोर द्वारा शीघ्र ही इंटर प्रथम मेरिट सूची जारी की जाने वाली है, जिसमें इस वर्ष 2024 में कक्षा ग्यारहवीं के लिए 17 लाख से अधिक छात्रों का नामांकन हुआ है। इस मेरिट सूची को आप इसकी ऑफिशियल वेबसाइट www.ofssbihar.org पर देख सकते हैं और हमारे वेबसाइट के इस पोस्ट के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं। इसमें 60% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का नाम 11वीं कक्षा की पहली मेरिट सूची में आने की उच्च संभावना है, और प्रथम चयन सूची में लगभग 5 से 6 लाख छात्राओं के नाम शामिल होने की आशा की जा रही है। जो छात्र मैट्रिक परीक्षा में 60% से अधिक अंक लाए हैं, उनके प्रथम चरण की सूची में नाम आने की पूरी संभावना है।
बिहार बोर्ड इंटर प्रथम मेरिट लिस्ट जारी होने की जरूरी तिथियां
बिहार बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संपन्न की गई थी। आपको यह जानने की उत्सुकता होगी कि आवेदन की शुरुआत और अंतिम तिथि क्या थी, साथ ही मेरिट लिस्ट कब जारी की जाएगी। इन सभी महत्वपूर्ण तिथियों की विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है। यदि आप भी इस मेरिट लिस्ट को देखना और डाउनलोड करना चाहते हैं, तो कृपया नीचे दी गई तिथियों की जानकारी को अवश्य पढ़ें। आइए, सबसे पहले हम आवेदन की तिथियों पर नजर डालते हैं:
- ऑनलाइन आवेदन की शुरुआती तिथि: 11 अप्रैल 2024
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 26 अप्रैल 2024
- आवेदन का तरीका: ऑनलाइन
- पहली मेरिट लिस्ट जारी करने की तिथि: 08 मई 2024
- दूसरी मेरिट लिस्ट जारी करने की तिथि: 30 जून 2024
- तीसरी मेरिट लिस्ट जारी करने की तिथि: 15 जुलाई 2024
- स्पॉट एडमिशन की तिथि: 31 जुलाई 2024
तो ये थी पूरी तिथियों की जानकारी, जिसे आपको ध्यान से पढ़ना चाहिए।
बिहार बोर्ड इंटर प्रथम मेरिट लिस्ट 2024 के लिए योग्यता
वे छात्र और छात्राएं जिन्होंने 10वीं कक्षा (मैट्रिक) सफलतापूर्वक पास की है, वे इस योजना के अंतर्गत एडमिशन के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। इसके साथ ही, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से 10वीं पास कर चुके छात्र-छात्राएं भी इसी योजना के तहत अपना आवेदन सुनिश्चित कर सकते हैं। पटना जिले से प्रतिवर्ष लगभग 20 से 25 हजार छात्र-छात्राएं निजी बोर्डों से इसमें भाग लेते हैं। बिहार बोर्ड निजी स्कूलों के छात्रों के लिए विशेष तिथियां निर्धारित करता है।
बिहार बोर्ड इंटर प्रथम मेरिट लिस्ट 2024 के बाद एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज
सभी छात्रों को यह सूचना दी जाती है कि बिहार बोर्ड कक्षा 11वीं में नामांकन के पूर्व निम्नलिखित दस्तावेजों का तैयार होना जरूरी है, क्योंकि आपका नाम प्रथम चयन सूची में आने की उच्च संभावना है। कृपया निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स को अवश्य तैयार रखें:
- छात्र का आधार कार्ड फोटो,
- मैट्रिक पास अंक पत्र,
- मैट्रिक का एडमिट कार्ड,
- बैंक खाता पासबुक,
- आय प्रमाण पत्र,
- जाति प्रमाण पत्र,
- और निवास प्रमाण पत्र।
Bihar Board Inter 1st Merit List 2024
यदि आप बिहार बोर्ड इंटर मेरिट लिस्ट 2024 को देखना और डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आपको नीचे बताई गई स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- तो सबसे पहले आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका लिंक नीचे दिया गया है।
- वेबसाइट पर पहुंचने के बाद, कृपया ‘Student Login’ के विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपनी Login ID और Password दर्ज करके लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन करने के बाद, एक और नया पेज खुलेगा जहां आपको मेरिट लिस्ट को देखने और डाउनलोड करने का लिंक मिलेगा।
- उस लिंक पर क्लिक करें और फिर आपके सामने मेरिट लिस्ट खुल जाएगी, जिसे आप देख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर डाउनलोड भी कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआती तिथि | 11 अप्रैल 2024 |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 26 अप्रैल 2024 |
पहली मेरिट लिस्ट जारी करने की तिथि | 08 मई 2024 |
दूसरी मेरिट लिस्ट जारी करने की तिथि | 30 जून 2024 |
तीसरी मेरिट लिस्ट जारी करने की तिथि | 15 जुलाई 2024 |
स्पॉट एडमिशन की तिथि | 31 जुलाई 2024 |
महत्वपूर्ण लिंक्स
बिहार बोर्ड इंटर प्रथम मेरिट लिस्ट 2024 डाउनलोड | यहां क्लिक करें (जल्द ही जारी) |
ऑफिशियल वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
Join Telegram Group | Click Here |
Join WhatsApp Group | Click Here |