Bihar Post Matric Scholarship 2026-27: बिहार सरकार द्वारा संचालित एक महत्वपूर्ण छात्रवृत्ति योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा जारी रखने में सहायता प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पिछड़ा वर्ग (BC), अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) तथा अन्य पात्र श्रेणियों के विद्यार्थियों को उनकी पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है।
यदि आप Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इस लेख को जरूर पूरा पढ़े क्योंकि इस लेख में हम आपको पात्रता, आवश्यक दस्तावेज़, आवेदन प्रक्रिया, लाभ, चयन प्रक्रिया, आवेदन की अंतिम तिथि तथा महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से प्रदान करेंगे।
Table of Contents
Bihar Post Matric Scholarship 2026-27

| आर्टिकल का नाम | Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आवेदन की तिथि | 15 जुलाई 2026 से 15 सितम्बर 2026 तक |
| सत्र | 2026-27 |
| ऑफिसियल वेबसाइट | www.scstpmsonline.bihar.gov.in |
Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 क्या है?
Bihar Post Matric Scholarship एक सरकारी छात्रवृत्ति योजना है, जिसके माध्यम से बिहार के योग्य छात्रों को उनकी पोस्ट मैट्रिक (10वीं के बाद) की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन छात्रों को प्रोत्साहित करना है जो आर्थिक कठिनाइयों के कारण अपनी शिक्षा जारी नहीं रख पाते।
इस योजना के अंतर्गत इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक (Graduation), स्नातकोत्तर (Post Graduation), मेडिकल, इंजीनियरिंग, लॉ, बीएड, नर्सिंग सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 के उद्देश्य
इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित है-
- आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए सहायता देना होता है।
- स्कूल छोड़ने की दर को कम करना होता है।
- छात्रों को प्रोफेशनल एवं तकनीकी शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना।
- योग्य विद्यार्थियों को पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करना।
- शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर उपलब्ध कराना।
Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 Eligibility (पात्रता)
यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते है निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा-
- आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- छात्र किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में अध्ययनरत होना चाहिए।
- छात्र ने 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो।
- SC, ST, BC, EBC अथवा अन्य पात्र वर्ग से संबंधित होना चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय सरकार द्वारा निर्धारित सीमा के भीतर हो।
- छात्र किसी अन्य समान सरकारी छात्रवृत्ति का लाभ नहीं ले रहा हो (यदि नियमों में ऐसा प्रावधान हो)।
आवश्यक दस्तावेज़
बिहार पोस्ट मेट्रिक स्कालरशिप 2026-27 में ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता पड़ सकती है-
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र
- 10वीं की मार्कशीट
- पिछले वर्ष की अंकतालिका
- कॉलेज/संस्थान का बोनाफाइड प्रमाण पत्र
- प्रवेश रसीद (Admission Receipt)
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी
Bihar Post Matric Scholarship के लाभ
- उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता।
- कॉलेज फीस का बोझ कम होता है।
- पढ़ाई बीच में छोड़ने की संभावना घटती है।
- छात्रों को बेहतर शिक्षा के अवसर मिलते हैं।
- छात्रवृत्ति राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।
- तकनीकी एवं प्रोफेशनल कोर्स करने वाले छात्रों को विशेष लाभ मिलता है।
Scholarship Selection Process
छात्रों का चयन निम्नलिखित प्रक्रिया के आधार पर किया जाता है-
- ऑनलाइन आवेदन की जांच
- दस्तावेज़ सत्यापन
- कॉलेज द्वारा Verification
- जिला स्तर पर अनुमोदन
- अंतिम स्वीकृति
- बैंक खाते में छात्रवृत्ति राशि का भुगतान
Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 Online Apply कैसे करें?
यदि आप Bihar Post Matric Scholarship में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-
- सबसे पहले Bihar Post Matric Scholarship Portal पर जाएँ।
- यदि पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो New Registration करें।
- मोबाइल नंबर एवं ईमेल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- प्राप्त User ID एवं Password से लॉगिन करें।
- Application Form में सभी जानकारी सही-सही भरें।
- आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- बैंक खाते की जानकारी दर्ज करें।
- सभी जानकारी की जांच करके आवेदन Submit करें।
- भविष्य के लिए आवेदन की रसीद (Acknowledgement) डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 Status कैसे चेक करें?
यदि आपने आवेदन कर दिया है तो-
- Scholarship Portal पर लॉगिन करें।
- Application Status विकल्प चुनें।
- Application Number दर्ज करें।
- Submit पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा।