BSEB Bihar STET 2026:- नमस्कार दोस्तों यदि आप भी बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षक की नौकरी प्राप्त करना चाहते है और आप Bihar STET 2026 का इंतज़ार कर रहे है तो आप आपका इंतज़ार ख़त्म हुआ। क्योंकि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा Bihar STET 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर यह बता दिया है की आवेदन 17 अगस्त 2026 से प्राम्भ कर दिए गए है।
यदि आप भी Bihar STET 2026 में आवेदन करना चाहते है तो इस आर्टिकल को जरूर पूरा पढ़े। क्योंकि इस आर्टिकल में हम BSEB Bihar STET 2026 की सम्पूर्ण जानकारी बताएँगे, जैसे की आवेदन कैसे करना होगा, आवेदन के लिए फीस कितन लगेगा आदि।
Table of Contents
BSEB Bihar STET 2026

| परीक्षा का नाम | Bihar Secondary Teacher Eligibility Test (STET) |
| वर्ष | 2026 |
| आयोजक संस्था | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) |
| आवेदन मोड | Online |
| आवेदन शुरू होने की तारीख | 17 August 2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 31 August 2026 |
| पेपर | Paper 1 और Paper 2 |
| पात्रता | संबंधित विषय के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक/प्रशिक्षण योग्यता |
| आवेदन शुल्क | Mention in Article |
| एडमिट कार्ड | ऑनलाइन जारी किया जाएगा |
| परिणाम | ऑनलाइन घोषित किया जाएगा |
BSEB Bihar STET Notification 2026
अगर आप बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो Bihar STET 2026 Apply Online आपके लिए एक महत्वपूर्ण अवसर हो सकता है। बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) का आयोजन योग्य उम्मीदवारों को माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर पर शिक्षक पद के लिए पात्रता प्रदान करने के उद्देश्य से किया जाता है। परीक्षा से जुड़ी आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, परीक्षा पैटर्न और महत्वपूर्ण तारीखों की जानकारी उम्मीदवारों के लिए बेहद जरूरी है।
Bihar STET 2026 क्या है?
Bihar STET यानी Bihar Secondary Teacher Eligibility Test बिहार में शिक्षक पात्रता से संबंधित एक महत्वपूर्ण परीक्षा है। इस परीक्षा के माध्यम से संबंधित विषय में आवश्यक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को शिक्षक पद के लिए पात्रता प्राप्त करने का अवसर मिलता है।
Bihar STET 2026 के लिए आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ना चाहिए।
आवेदन के लिए परीक्षा शुल्क (फीस) कितना लगेगा
पेपर -1 अथवा पेपर – 2 (एक पेपर के लिए):-
- सामान्य वर्ग/ आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग/ पिछड़ा वर्ग/ अत्यंत पिछड़ा वर्ग – 960/- रुपए
- अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ दिव्यांग – 760/- रुपए
पेपर -1 अथवा पेपर – 2 (दोनों पेपर के लिए):-
- सामान्य वर्ग/ आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग/ पिछड़ा वर्ग/ अत्यंत पिछड़ा वर्ग – 1440/- रुपए
- अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ दिव्यांग – 1140/- रुपए
Age Limit (आयु सीमा)
बिहार माध्यमिक शिक्षता पात्रता परीक्षा (STET) 2026 में सम्मिलित होने हेतु अभ्यर्थिओ की न्यूनतम आयु सीमा दिनांक 01.08.2026 को 21 (इक्कीस) वर्ष होगी। इसके अलावा कोटिवार अधिकतम आयु सीमा वही होगी जो राज्य सरकार (सामान्य प्रशासन विभाग) द्वारा समय – समय पर विहित की जाय।
| कोटिवार | अधिकतम आयु |
| अनारक्षित (पुरुष) | 37 वर्ष |
| अनारक्षित (महिला) | 40 वर्ष |
| पिछड़ा वर्ग (पुरुष/ महिला) | 40 वर्ष |
| अति पिछड़ा वर्ग (पुरुष/ महिला) | 40 वर्ष |
| अनुसूचित जाति (पुरुष/ महिला) | 42 वर्ष |
| अनुसूचित जनजाति (पुरुष/ महिला) | 42 वर्ष |
Important Documents
यदि आप Bihar STET 2026 में आवेदन करना चाहते है, तो आपको नीचे दिए गए सभी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो कि कुछ इस प्रकार से हैं –
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- शिक्षा से संबंधित सम्पूर्ण दस्तावेज
- हस्ताक्षर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- ई मेल आईडी
- मोबाइल नंबर आदि।
How to Apply Online in Bihar STET 2026
यदि आप भी बिहार स्टेट 2026 में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो नीचे बताये गए स्टेप्स की मदद से आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले बिहार STET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- Bihar STET 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- नए उम्मीदवार के रूप में रजिस्ट्रेशन करें।
- मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
- आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म में दर्ज सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक जांच लें।
- आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।
- भविष्य के लिए आवेदन की रसीद या फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
फॉर्म भरते समय नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक विवरण और अन्य जानकारी अपने आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार ही दर्ज करें।
Important Date
| Apply Start Date | 17.08.2026 |
| Apply Last Date | 31.08.2026 |
Important Link
निष्कर्ष
Bihar STET 2026 Apply Online बिहार में शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है। आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवारों को समय पर रजिस्ट्रेशन पूरा करना चाहिए और फॉर्म भरने से पहले पात्रता, शुल्क, सिलेबस तथा अन्य नियमों को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए।